डगशाई स्कूल में विद्यार्थियों को दी निर्वाचन साक्षरता की जानकारी

पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में निर्वाचन साक्षरता के महत्व को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने की।

Oct 6, 2026 - 17:54
 0  24
डगशाई स्कूल में विद्यार्थियों को दी निर्वाचन साक्षरता की जानकारी
यंगवार्ता न्यूज -  सोलन, 6 अक्तूबर : 
 
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में निर्वाचन साक्षरता के महत्व को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य रचना अग्रवाल ने की।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट कोर्ट सोलन के अधिवक्ता एडवोकेट डी.सी. रावत ने विद्यार्थियों को निर्वाचन साक्षरता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक व्यवस्था, मतदान के अधिकार तथा एक जागरूक मतदाता की भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

अधिवक्ता रावत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए नागरिकों में निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता होना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकारों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया।

स्कूल की प्रवक्ता राजनीति शास्त्र अंजना ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने निर्वाचन साक्षरता से संबंधित जानकारी प्राप्त की और लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी जिम्मेदारियों को समझा। इस अवसर पर विद्यालय के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को मतदान एवं लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />