तमिलनाडु सरकार ने आपदा राहत कोष के लिए हिमाचल को दिए 10 करोड़ रुपये 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही के दृष्टिगत तमिलनाडु सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया

Aug 24, 2023 - 18:04
 0  13
तमिलनाडु सरकार ने आपदा राहत कोष के लिए हिमाचल को दिए 10 करोड़ रुपये 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-08-2023

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि प्रदेश में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुई तबाही के दृष्टिगत तमिलनाडु सरकार ने आपदा राहत कोष-2023 के लिए 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। 
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इसके लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंदों को मदद मिलेगी। 
उन्होंने आम जनता से आपदा राहत कोष-2023 में उदारतापूर्वक योगदान की अपील की ताकि प्रभावित परिवारों को अधिकतम राहत प्रदान की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow