कांग्रेस सरकार कन्फ्यूज्ड सरकार, हिमाचल के लाखों बेरोजगारों के साथ धोखा : डा. बिंदल

डॉ. राजीव बिन्दल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार कन्फ्यूज्ड सरकार है और इस कन्फ्यूजन में हिमाचल प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को धोखा दे रही है। रोजगार देने वाले संस्थान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने बन्द कर दिए और 13 महीने में नया संस्थान खड़ा नहीं किया और न ही पूर्व के संस्थान द्वारा लिये गये पेपरों के परिणाम निकाले जिसके फलस्वरूप पिछले एक साल से हजारों बेरोजगार सड़कों पर नारे लगाने पर मजबूर हैं

Jan 21, 2024 - 16:16
 0  23
कांग्रेस सरकार कन्फ्यूज्ड सरकार, हिमाचल के लाखों बेरोजगारों के साथ धोखा : डा. बिंदल


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  21-01-2024

डॉ. राजीव बिन्दल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार कन्फ्यूज्ड सरकार है और इस कन्फ्यूजन में हिमाचल प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को धोखा दे रही है। रोजगार देने वाले संस्थान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने बन्द कर दिए और 13 महीने में नया संस्थान खड़ा नहीं किया और न ही पूर्व के संस्थान द्वारा लिये गये पेपरों के परिणाम निकाले जिसके फलस्वरूप पिछले एक साल से हजारों बेरोजगार सड़कों पर नारे लगाने पर मजबूर हैं। जब वे मुख्यमंत्री के पास जाते है तो वह उनको मंत्रियों के पास भेज देते हैं और जब मंत्रियों के पास जाते है तो वह उन्हें मुख्यमंत्री के पास भेज देते हैं। 

इस प्रकार मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने उनका फुटबॉल बना दिया है। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने एक निर्णय लिया है कि प्रदेश में गेस्ट टीचर / गेस्ट लेक्चरर भर्ती किए जाएंगे। पूरे प्रदेश में स्थान स्थान पर गेस्ट टीचर और गेस्ट लेक्चरर लगाने के विरोध में धरने प्रदर्शन हुए। बेरोजगार मजबूरी में सड़कों पर उतरे और मुख्यमंत्री को यह निर्णय होल्ड करना पड़ा और इसमें भी कंफ्यूजन है कि जब शिक्षा मंत्री वापिस आएंगे तो यह निर्णय लिया जाएगा। डॉ.  बिंदल ने कहा कि या तो मुख्यमंत्री को अपनी अथॉरिटी पर विश्वास नहीं या मुख्यमंत्री व मंत्रियों के बीच में भारी मतभेद है या फिर जानबूझकर बेरोजगारों को लटकाने का प्रयास है। 

डॉ. बिंदल ने कहा कि 2022 के चुनाव में पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरी देने की गारंटी देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने 10 हजार छोटे बड़े कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। कर्ज का रोना रोने वाली सरकार 12 महीने में 14 हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है और इसके अतिरिक्त और कर्जा लेने जा रही है। यह मालूम नहीं कि कर्ज कहां लग रहा है। सरकार के ऐशो आराम की कोई कमी नहीं। 

बेरोजगारों को रोजगार के नाम पर सरकार अपने आप को पूरी ताकत के साथ बिना पैसों की तंग हाल सरकार बताने में मसरूफ है। डा. बिंदल ने कहा कि यह सारा कर्ज कांग्रेस की देन है। भारतीय जनता पार्टी ने सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 13 महीने में एक भी काम हिमाचल प्रदेश की जनता के हित में कांग्रेस सरकार ने नहीं किया। मुख्यमंत्री जी पैसों का रोना - धोना छोड़कर जनता के काम करें, जो उनका प्रथम कर्तव्य है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow