तीर्थ स्थल चूड़धार में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या, हरियाणा, पंजाब के श्रद्धालुओं की आमद जारी

Sep 13, 2023 - 15:21
 0  5
तीर्थ स्थल चूड़धार में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या, हरियाणा, पंजाब के श्रद्धालुओं की आमद जारी

समुद्र तल से 12 हजार फीट पर मनमोहक नजरो में स्थापित है चूड़धार मंदिर

यंगवार्ता न्यूज़ - चूड़धार     13-09-2023

बरसात के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थ स्थल चूड़धार का रख किया है। जिसमें हरियाणा, पंजाब के श्रद्धालुओं की आमद ;लगातार जारी है। समुद्र तल से लगभग 12000 फुट की ऊंचाई पर स्थित चूड़धार तीर्थ पर आजकल कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। 

भू-स्खलन व बारिश से पैदा हुई तमाम दुश्वारियां के बावजूद हजारों की संख्या में यहां रोजाना श्रद्धालु शिरगुल महाराज के चरणों में नतमस्तक होने जिला की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित चूड़धार मंदिर पहुंच रहे हैं। तीर्थ की मनोरमाता और सौंदर्य को देखने के लिए पंजाब, हरियाणा और दिल्ली राज्यों से भी यहां श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचने लगे हैं। 

मीडिया से रूबरू हुए मंदिर समिति सदस्यों ने यहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं से मंदिर में एवं आसपास ऊंची पहाड़ियों पर गंदगी न फैलाने और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। मंदिर समिति द्वारा यहां श्रद्धालुओं के रुकने और भोजन की व्यवस्था की गई है। 

मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से तीर्थ की पवित्रता को बनाए रखने में भी सहयोग मांगा है। स्थानीय निवासी एक श्रद्धालु ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि चूड़धार लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।  

लोग बड़ी संख्या में चूड़धार दर्शनों को पहुंच रहे हैं और शिरगुल महाराज के दर्शन कर  रहे हैं। यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति ने उचित सुविधाएं जुटाई हैं। उन्होंने बताया कि चूड़धार मंदिर करीब 13 हजार फीट की ऊँचाई पर हैं। जहां पर्यटकों समेत श्रद्धालुओं का आगमन जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow