दर्दनाक : अंधेरी में कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत
पमंडल संगड़ाह के तहत गांव अंधेरी के समीप हुए सड़क हादसे में सड़क दुर्घटना में एक पूर्व सैनिक की मौत का दुखद समाचार
![दर्दनाक : अंधेरी में कार दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पूर्व सैनिक की मौके पर ही मौत](https://youngvarta.com/uploads/images/202401/image_870x_65b0cf47639cd.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह 24-01-2024
प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के तहत गांव अंधेरी के समीप हुए सड़क हादसे में सड़क दुर्घटना में एक पूर्व सैनिक की मौत का दुखद समाचार मिला है।
जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत अंधेरी प्रधान विक्रम ठाकुर ने बताया कि अंधेरी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिसमें पूर्व सैनिक की मौत हो गई है। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मौके का जायजा लिया।
बताया जा रहा है कि पूर्व सैनिक बलदेव सिंह अपने मामा के घर से तड़के सुबह नाहन में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों से मिलने आ रहा था। इसी दौरान जबडोग से कुछ ही किलोमीटर आगे अंधेरी के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें पूर्व सैनिक बलदेव सिंह की मौत हो गई।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)