मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति को जीवित रखने में निभाते हैं अहम भूमिका : अनिरूद्ध सिंह

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, हम सबको इन आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए

Sep 27, 2023 - 18:30
 0  6
मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति को जीवित रखने में निभाते हैं अहम भूमिका : अनिरूद्ध सिंह

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  27 -09-2023

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि मेले और त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं, हम सबको इन आयोजनों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे जहां समाज में समरसता बढ़ती है वहीं आपसी भाईचारे की भावना भी प्रगाढ़ होती है।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह आज बुधवार को राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला, सरांहा के दूसरे दिन के आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि भाग ले रहे थे।  

अनिरूद्ध सिंह ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से विभिन्न विभागों के तहत चलाये जा रहे कार्यक्रमों और योजनाओं की आम जन को जानकारी प्राप्त होती है।

अनिरूद्ध सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का स्मरण करते हुए कहा कि सरांहा डिग्री कॉलेज उनकी देन है। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला ने अच्छी तरक्की की है, यहां मेहनत कश लोग रहते हैं।
  
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि हिमाचल में आई आपदा में करीब 12 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आपदा राहत मैन्युअल में संशोधन कर राहत राशि में बढ़ौतरी की गई है। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त 4200 घरों को राहत राशि वितरित कर दी गई है तथा 1085 करोड ़रुपये डंगों के निर्माण के लिए दिए गए हैं।

अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु ने प्रदेश में पुराने पंचायत घरों के स्थान पर नये पंचायत घरों के निर्माण के लिए प्रति पंचायत 1.15 करोड़ रुपये की धनराशि देने का निर्णय लिया है, जिसके लिए कम से कम 10 बिश्वा भूमि उपलब्ध होनी चाहिए। उन्होंने वासनी पंचायत में हॉल के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरांहा क्षेत्र की सभी मांगों को चरणबद्ध ढंग से पूरा करने का प्रयास किया जायेगा।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद परमार,  महिला सचिव राजेश्वरी शर्मा, एसडीएम एवं मेला कमेटी सदस्य सविच डा. संजीव धीमान, जिला परिषद सदस्य नीलम, पच्छाद कांग्रेस प्रभारी अजय कंवर, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, ओबीसी जिला अध्यक्ष सत्येंद्र नेहरू, महासचिव विजय शर्मा,  ओम प्रकाश, अरूण मेहता, सिरमौर सिंह, पूनम पंवर, इंदर सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, नरेन्द्र ठाकुर व अन्य लोग उपस्थित रहे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow