दर्दनाक : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में महिला की मौत जबकि अन्य चार घायल 

प्रदेश की राजधानी के ठियोग उपमंडल के देहा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत व चार अन्य घायल

Nov 28, 2023 - 13:28
 0  37
दर्दनाक : अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में महिला की मौत जबकि अन्य चार घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     28-11-2023

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं प्रदेश की राजधानी के ठियोग उपमंडल के देहा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत व चार अन्य घायल हुए है। 

जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार देर शाम पेश आया जब कुठार के किशोर गांव के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से फिसलकर 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। 

कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक महिला की पहचान गीता (46) पत्नी मोहन लाल व घायलों में मोहन लाल के अलावा रीता, सुभद्रा और रमेश माल्टा शामिल हैं।

घटना की पुष्टि करते हुए  डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि घायलों का सिविल अस्पताल ठियोग में उपचार चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow