नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन युवकों से 10.50 ग्राम हेरोइन बरामद

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जहां नशा माफिया पुलिस के चक्रव्यूह में फंस रहा

Nov 28, 2023 - 13:22
 0  26
नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन युवकों से 10.50 ग्राम हेरोइन बरामद

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा      28-11-2023

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं जिला पुलिस नूरपुर ने नशे के खिलाफ छेड़े अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। जहां नशा माफिया पुलिस के चक्रव्यूह में फंस रहा है।

इसी अभियान में पुलिस ने अटाहड़ा में नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन युवकों से 10.50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। जानकारी अनुसार पुलिस ने अटाहड़ा में नाकाबंदी की हुई थी कि कार को रोककर तलाशी ली, तो उसमें 10.50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

पुलिस ने कार में बैठे युवकों आशीष कुमार निवासी लाहड, दिव्यांशु पठानिया निवासी नियाड, अमन पुन्नी निवासी डंगा बाजार नूरपुर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow