दिलवाले मुख्यमंत्री के प्रेम से अभिभूत है हिमाचल उत्सव : मुकेश शर्मा

प्रदेश के सबसे बड़े गैर सरकारी मेल आठ दिवसीय हिमाचल उत्सव के 19वे संस्करण के अंतिम दिन रविवार को आठवीं सांस्कृतिक संध्या में संस्थापक उपाध्यक्ष एवं जोगिंद्र बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा एडवोकेट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखों का हिमाचल उत्सव में अनवरत सहयोग के लिए आभार व्यक्त

Oct 9, 2023 - 15:37
 0  11
दिलवाले मुख्यमंत्री के प्रेम से अभिभूत है हिमाचल उत्सव : मुकेश शर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     09-10-2023

प्रदेश के सबसे बड़े गैर सरकारी मेल आठ दिवसीय हिमाचल उत्सव के 19वे संस्करण के अंतिम दिन रविवार को आठवीं सांस्कृतिक संध्या में संस्थापक उपाध्यक्ष एवं जोगिंद्र बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा एडवोकेट ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखों का हिमाचल उत्सव में अनवरत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। 

मुकेश शर्मा ने कहा कि पिछले काफी वर्षों से सुखविंदर सिंह सुक्खू के रूप में हिमाचल उत्सव को एक दिलवाला संरक्षक मिला है। नए दौर के व्यवस्था परिवर्तन में सुख की सरकार बारे बोलते हुए मुकेश शर्मा ने कहा की जिस प्रकार कोई मुख्यमंत्री सड़क वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना गया तो कोई मुख्यमंत्री पानी वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाना गया इस प्रकार हिमाचल प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिलवाले मुख्यमंत्री के रूप में हिमाचल की जनता के दिलों में बस चुके हैं। 

आम जनता के प्रति मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और लोगों के प्रति उनके प्रेम और समर्पण के अनेक उदाहरण देते हुए मुकेश शर्मा ने सुखविंदर सिंह सुक्खू  के कार्यकाल को हिमाचल प्रदेश के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय बताया। मुकेश शर्मा ने कहा जिस प्रकार सुख की सरकार कार्यरत है उससे साफ है की अगले 25 साल प्रदेश में नया दौर नया इतिहास लिखेगा। 

मुकेश ने सीएम द्वारा विधायक रहते हुए कोरोना में 11 लाख देने से नई शुरुआत करते हुए सीएम बनने के बाद आपदा में अपनी पूरी जमा पूंजी आपदा राहत कोष में दान देकर जनप्रतिनिधियों के लिए नए मानदंड भी स्थापित किए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow