दिल्ली की तर्ज पर राजधानी में भी वेस्ट टू वंडर पार्क का होगा निर्माण, नगर निगम ने तैयार की योजना

दिल्ली की तर्ज पर राजधानी में भी वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण किया जाएगा। पुरानी और बेकार चीजों के दोबारा इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम शिमला इस पार्क को बनाने जा रहा है। इसके लिए योजना तैयार

May 22, 2024 - 11:55
 0  7
दिल्ली की तर्ज पर राजधानी में भी वेस्ट टू वंडर पार्क का होगा निर्माण, नगर निगम ने तैयार की योजना

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    22-05-2024

दिल्ली की तर्ज पर राजधानी में भी वेस्ट टू वंडर पार्क का निर्माण किया जाएगा। पुरानी और बेकार चीजों के दोबारा इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम शिमला इस पार्क को बनाने जा रहा है। इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है।

शहर में वर्तमान में बने किसी पार्क को ही वेस्ट टू वंडर पार्क के रूप में विकसित करने की तैयारी है। प्रदेश हाईकोर्ट में भी इससे संबंधित एक मामले पर सुनवाई चल रही है। हाल ही में कोर्ट में सौंपी अपनी रिपोर्ट में नगर निगम ने इस पार्क को बनाने की योजना का जिक्र किया है। 

दिल्ली में देश का पहला वेस्ट टू वंडर पार्क बना है। नगर निगम भी इसी की तर्ज पर शिमला में पार्क का निर्माण करेगा। प्लास्टिक की बोतलों, पुराने टायर, सिंगल यूज प्लास्टिक समेत अन्य बेकार चीजों के इस्तेमाल से आकर्षक पार्क बनाया जाएगा। 

निगम ने सीटीओ चौक के समीप कुछ साल पहले प्लास्टिक की बोतलों से बैठने के लिए कुछ बेंच बनाए थे। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक और कागज से निगम दफ्तर में बैठने के लिए बेंच भी लगाए हैं। ये बेंच एक संस्था ने निगम को दिए थे। अब वेस्ट टू वंडर पार्क में भी ऐसी ही चीजें देखने को मिलेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow