दिवाली पर्व पर सतौन में सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज 

दिवाली पर्व पर इस बार सतौन नवयुवक मंडल युवाओं द्वारा सांस्कृतिक संन्ध्या के साथ साथ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा हैं।  जिसकी तैयारियां लगभग पूरी

Nov 11, 2023 - 19:39
 0  13
दिवाली पर्व पर सतौन में सांस्कृतिक संध्याओं के साथ-साथ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज 

यंगवार्ता न्यूज़ - पावंटा साहिब     11-11-2023

दिवाली पर्व पर इस बार सतौन नवयुवक मंडल युवाओं द्वारा सांस्कृतिक संन्ध्या के साथ साथ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन करवाया जा रहा हैं।  जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गयी है। वहीं आज वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ समाज सेवक बाबूराम शर्मा द्वारा किया गया।

जानकारी मुताबिक पिछले कई वर्षों से सतौन में कल्चर कार्यक्रम का आयोजन बिल्कुल बंद हो गया था। लेकिन इस बार दिवाली के शुभवसर पर नवयुवक मंडल के युवाओं ने आगे आकरअपने संस्कृति को संजोने का प्रयास किया।

वॉलीबॉल का टूर्नामेंट हाई स्कूल सतौन में जबकि कल्चर कार्यक्रम मुख्य बाजार के समीप करवाए जा रहे है। ताकि लोग दिवाली के साथ-साथ पहाड़ी संस्कृती का भी आनंद उठा सके।

वॉलीबॉल उद्घाटन में मुख्य अतिथि पहुंचे बाबूराम  शर्मा ने बताया कि वह हमेशा अपने क्षेत्र के लोगों के साथ करना से कंधा से कंधा मिलाकर काम करते हैं,यहाँ की हर समस्याओं के समाधान के लिए वह भी सबसे आगे रहते हैं।

उन्होंने नवयुवक मंडल के सभी युवाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी युवाओं कों आश्वासन दिया की यहां की जो भी समस्या उनके सामने रखी जाएगी उन्हें पूरा करने का प्रयास किया  जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow