पूर्व विधायक तेजवंत के 300 समर्थकों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
भाजपा से पूर्व विधायक किन्नौर से वर्ष 2022 में आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़े तेजवंत नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को रिकांगपिओ में एक महासम्मेलन हुआ। इसमें नेगी के 300 से अधिक समर्थकों ने शुक्रवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया
यंगवार्ता न्यूज़ - किन्नौर 25-05-2024
भाजपा से पूर्व विधायक किन्नौर से वर्ष 2022 में आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़े तेजवंत नेगी की अध्यक्षता में शुक्रवार को रिकांगपिओ में एक महासम्मेलन हुआ। इसमें नेगी के 300 से अधिक समर्थकों ने शुक्रवार को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। नेगी ने भाजपा को वार्ता के लिए दो दिन का समय दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि भाजपा उनसे बात नहीं करती तो उनके समर्थक लोकसभा चुनाव में अन्य प्रत्याशी को समर्थन देंगे। बतौर आजाद प्रत्याशी चुनाव लड़ने पर भाजपा नेगी को निष्कासित कर चुकी है। नेगी ने कहा कि किन्नौर भाजपा यह दावा कर रही है कि उनके कार्यकर्ता अपना नेता छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं और पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं।
हम लोग भाजपा से अलग हुए हैं, लेकिन पहली प्राथमिकता पीएम नरेंद्र मोदी का हाथ मजबूत करना है। हालांकि भाजपा ने अभी तक कोई समर्थन नहीं मांगा है। ऐसे में बैठक में निर्णय लिया कि उनके संगठन ने भाजपा आलाकमान को दो दिन की मोहलत दी है और कहा कि यदि शीर्ष नेतृत्व पार्टी को मजबूत करने के लिए गंभीर है, तो वह उनसे और उनके कार्यकर्ताओं से बात करे, जो बिना किसी शर्त पार्टी के उम्मीदवार को समर्थन देने को तैयार हैं।
यदि भाजपा कोई बात नहीं करती है तो अन्य उम्मीदवार को समर्थन दे सकते हैं। वहीं, जिला किन्नौर भाजपा अध्यक्ष यशवंत सिंह नेगी ने बताया कि पार्टी से जो 11 कार्यकर्ताओं को निष्कासित किया गया है, वे अपनी इच्छा से पार्टी में आना चाहें तो आ सकते हैं, जिनका भाजपा में स्वागत है। इसके अलावा कोई भी कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है।
What's Your Reaction?