प्रदेश में आगामी पांच दिन तक लगातर बारिश का यलो अलर्ट जारी

प्रदेश में आगामी पांच दिन तक लगातर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 14 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान

Jul 9, 2024 - 11:38
 0  37
प्रदेश में आगामी पांच दिन तक लगातर बारिश का यलो अलर्ट जारी

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     09-07-2024

प्रदेश में आगामी पांच दिन तक लगातर बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के कई भागों में 14 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। 

11 व 12 जुलाई के लिए कई भागों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुुसार प्रदेश के कई जिलों में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह भूस्खलन से सडक़ों पर गाडिय़ों के पहिए थम गए है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow