बरसात में पुल क्षतिग्रस्त होने पर 15 दिन में बनेगा बेली ब्रिज  

हिमाचल प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। नदी और नाले उफान पर हैं। इसके देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इंजीनियर और कर्मचारियों को अलर्ट किया है। विभाग ने 17 बेली ब्रिज की व्यवस्था .....

Jul 9, 2024 - 11:31
 0  30
बरसात में पुल क्षतिग्रस्त होने पर 15 दिन में बनेगा बेली ब्रिज  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    09-07-2024

हिमाचल प्रदेश में मानसून रफ्तार पकड़ रहा है। नदी और नाले उफान पर हैं। इसके देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने इंजीनियर और कर्मचारियों को अलर्ट किया है। विभाग ने 17 बेली ब्रिज की व्यवस्था की है। बाढ़ से अगर पुल क्षतिग्रस्त होता है तो ऐसी स्थिति में 15 दिन के भीतर लोहे का बेली ब्रिज लगाया जाएगा। 

बीते साल प्राकृतिक आपदा के चलते लोक निर्माण विभाग के 33 पुल ढह गए थे। इससे सबक लेते हुए विभाग ने पहले ही पुलों का इंतजाम किया गया है। हालांकि बीते साल जहां जहां अस्थायी पुल लगाए थे, वहां नए पुलों के निर्माण के साथ-साथ इन पुलों को हटाने का काम भी शुरू हो गया है।

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर जिला मंडी, कुल्लू और शिमला में फोकस किए हुए हैं। बीते साल भी इन दो जिलों में बारिश ने तबाही मचा दी थी। मंडी में सड़कें ध्वस्त हो गई थी, कई पुल टूट गए। 10 से 15 दिन तक क्षेत्र एक-दूसरे से कटे रहे। 

जिला शिमला में भी जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ था। बरसात के चलते लोक निर्माण विभाग के मुख्यालय में लगातार इंजीनियरों की बैठकें हो रही हैं। जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी जा रही है। विभाग का दावा है कि अभी तक प्रदेश में बड़ी घटना नहीं हुई है।साथ ही पुराने पुलों का भी ऑडिट किया जा रहा है। जिन पुलों की हालत खस्ता होगी, उन्हें बदला जाएगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow