प्रदेश में जल रहे जंगल,सीएम AC में बैठ देख रहे नजारा,गर्मी में लोग पेयजल के लिए भी त्राहिमाम : डॉ बिंदल 

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बीते दो माह से हिमाचल प्रदेश के जंगल जल रहे हैं। गांव जो जंगलों के बीच बसे हैं वह चल रहे हैं और लोग भी ज्वेलर्स रहे हैं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री एससी कूलर में बैठकर जलते हुए जंगलों का नजारा देख रहे

Jun 17, 2024 - 16:21
 0  12
प्रदेश में जल रहे जंगल,सीएम AC में बैठ देख रहे नजारा,गर्मी में लोग पेयजल के लिए भी त्राहिमाम : डॉ बिंदल 

प्रदेश सरकार ने लिया 30 हजार करोड़ का कर्ज, 9 करोड़ ओर कर्ज लेने की तैयारी

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    17-06-2024

भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि बीते दो माह से हिमाचल प्रदेश के जंगल जल रहे हैं। गांव जो जंगलों के बीच बसे हैं वह चल रहे हैं और लोग भी ज्वेलर्स रहे हैं लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री एससी कूलर में बैठकर जलते हुए जंगलों का नजारा देख रहे हैं। 

प्रदेश में भारी भरकम गर्मी में लोग पेयजल के लिए त्राहिमाम है लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनता की कोई फिक्र नहीं है। जनता त्रस्त है और प्रदेश कांग्रेस की सरकार अपने मित्रों की मंडली में मस्त है।

नाहन पत्रकारों से रूबरू होते हुए भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज गांव-गांव प्रदेश के ग्रामीण इलाके पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं और कांग्रेस सरकार भगवान भरोसे की भगवान जी बरसेंगे आग बुझ जाएगी और पेयजल समस्याएं दूर हो जाएंगी। 

उन्होंने कहा कि आज सरप्लस बिजली होने के बावजूद शहरों समेत ग्रामीण इलाकों में 10-10 घण्टे का अघोषित बिजली के कट लग रहे हैं। गर्मी में लोग बेहाल है । उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के मिस मैनेजमेंट के चलते यह सब प्रदेश की जनता समस्याओं से त्राहिमाम है

प्रदेश की कांग्रेस सरकार बेचेगी नहीं, कांग्रेस प्रदेश सरकार का जाना तय है।  प्रदेश की जनता ने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को नकारा है । लेकिन कांग्रेस फिर भी अपनी सरकार को सुरक्षित मान कर बैठी है। 

प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने छोटे से कार्यकाल में 30000 करोड़ का कर्ज लिया है । 9000 करोड़ का और कर्ज लेने की तैयारी कर रही है। ऐसी निकम्मी कांग्रेस सरकार को जल्द सत्ता से बाहर प्रदेश की जनता करेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow