मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने ईदगाह ग्राउंड में संयुक्त रूप से  ईद उल अजहा की नमाज की अता  

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने ईदगाह ग्राउंड में ईद उल अजहा की नमाज संयुक्त रूप से अता की।

Jun 17, 2024 - 16:31
 0  12
मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने ईदगाह ग्राउंड में संयुक्त रूप से  ईद उल अजहा की नमाज की अता  

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    17-06-2024

ईद उल अजहा  मुस्लिम समुदाय के लोगों  ने हर्षोल्लास के साथ मनाई है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने ईदगाह ग्राउंड में ईद उल अजहा की नमाज संयुक्त रूप से अता की। 

जामा मस्जिद नाहन के मौलाना अब्दुल रऊफ ने बताया कि आज ईद उल आजाह का त्योहार पूरे देश भर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने संयुक्त रूप से ईदगाह ग्राउंड में आज संयुक्त रूप से नमाज अता की और देश की अमन शांति तरक्की के लिए दुआ मांगी है। 

मीडिया से रूबरू हुए नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने ईद उल अजहा पर सभी को भाईचारे का संदेश देते हुए कहा कि आज देश भर में ईद उल अजहा मुस्लिम समुदाय के लोग  के साथ मना रहे है। 

उन्होंने कहा कि समुदाय के लोगों द्वारा यह दिन देश भर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं औऱ देश में अमन शांति और भाईचारा कायम रहने की दुआएँ माँगी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow