भूकंप के झटके से हिली चंबा की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता  

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूकंप दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार चंबा में शनिवार दोपहर  करीब 1:16 बजे भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 आंकी गई

Jan 13, 2024 - 18:17
 0  16
भूकंप के झटके से हिली चंबा की धरती, रिक्टर स्केल पर 3.1 रही तीव्रता  

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     13-01-2024

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में भूकंप दर्ज किया गया है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार चंबा में शनिवार दोपहर  करीब 1:16 बजे भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 आंकी गई और इसका केंद्र जमीन के अंदर 9 किलोमीटर की गहराई पर था। 

हालांकि, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।  भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकरना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। 

सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow