मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचे मॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया भव्य स्वागत 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर सोमवार को मॉस्को पहुंचे थे। मॉस्को पहुंचने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत किया

Jul 9, 2024 - 13:50
 0  19
मोदी दो दिनों के दौरे पर पहुंचे मॉस्को, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने किया भव्य स्वागत 

न्यूज़ एजेंसी - मॉस्को   09-07-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिनों के दौरे पर सोमवार को मॉस्को पहुंचे थे। मॉस्को पहुंचने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उनका भव्य स्वागत किया था। आज मंगलवार को पीएम मोदी मॉस्को में भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे और यहां बसे भारतीयों को संबोधित किया। 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी का यहां आने के लिए धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं यहां अकेला नहीं आया हूं, मैं बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ देश की मिट्टी की खुशबू लेकर आया हूं। मैं आपके लिए 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज 9 जुलाई है और आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। आज के ही दिन मैंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। मुझे तीसरी बार पीएम पद की शपथ लिए एक महीना हो गया है। मैंने शपथ ग्रहण पर एक प्रण लिया था कि अपने तीसरे कार्यकाल में मैं तीन गुना ताकत के साथ काम करूंगा। 

इस सरकार में 3 अंक छाया हुआ है। हमारा लक्ष्य देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। हमारा लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाना है। गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाना है।

पीएम मोदी ने कहा कि आप सब जानते हैं कि आज का भारत जो लक्ष्य ठान लेता है, वह उसे पूरा करके ही रहता है। आज का भारत वो देश है जो चंद्रमा पर वहां पहुंचता है जहां दुनिया का कोई देश नहीं पहुंच सका। भारत डिजिटल ट्रांजेक्शन का सबसे रिलायबल मॉडल दुनिया को दे रहा है। देश ने बीते 10 सालों में विकास की जो रफ्तार पकड़ी है उसे देख दुनिया हैरान है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow