शोघी में बस से 14 ग्राम चिट्टा बरामद, युवक-युवती गिरफ्तार, चंडीगढ़ से लाई जा रही थी खेप

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शोघी में एक बस से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर निवासी आरिफ हुसैन और रोहड़ू निवासी नेहा उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। दोनों चंडीगढ़ से चिट्टे की खेप लेकर शिमला आ रहे थे।

Nov 29, 2026 - 14:28
 0  7

पुलिस के अनुसार 28 नवंबर को शिमला पुलिस के स्पेशल सेल को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक और युवती बस में सवार होकर चंडीगढ़ से चिट्टा लेकर शिमला आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शोघी में बस को रुकवाकर तलाशी ली। इस दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

पुलिस थाना बालूगंज में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />