राशन डिपुओं में इस महीने मिलेगी दो किलो चना दाल, दामों की नई सूची जारी 

प्रदेश के राशन डिपुओं इस माह दो किलो दाल चना मिलेगी। इस माह एक किलो अधिक दला चना उपभोक्ताओं को दी जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में दी जाने वाली दालों के दामों की नई सूची जारी

Nov 8, 2023 - 14:06
 0  57
राशन डिपुओं में इस महीने मिलेगी दो किलो चना दाल, दामों की नई सूची जारी 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-11-2023

प्रदेश के राशन डिपुओं इस माह दो किलो दाल चना मिलेगी। इस माह एक किलो अधिक दला चना उपभोक्ताओं को दी जाएगी। खाद्य आपूर्ति निगम ने डिपुओं में दी जाने वाली दालों के दामों की नई सूची जारी कर दी है। 

प्रदेश के राशन डिपुओं में दाल चना बीपीएल परिवारों को 38 रुपए किलो और एपीएल परिवारों को 48 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगी, जबकि बाजार में 90 रुपए प्रतिकिलो तक दाल चना के दाम हैं। प्रदेश सरकार सस्ते दामों पर लोगों को राशन उपलब्ध करवा रही है।

प्रदेश के करीब 19 लाख उपभोक्ताओं डिपुओं में मिलने वाले सस्ते राशन का लाभ मिलेगा। इसके अलावा उड़द की दाल बीपीएल परिवारों को 63 रुपए किलो और एपीएल परिवारों को 73 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगी। बाजार में उड़द की दाल 110 रुपए तक मिल रही है। 

वहीं, मलका की दाल बीपीएल परिवारों को 63 रुपए किलो और एपीएल परिवारों को 73 रुपए किलो के हिसाब से मिलेगी। मलका दाल के दाम में पहले से तीन रुपए बढ़े हैं। दूसरी तरफ आजकल बाजार में मल्का की दाल 100 रुपए प्रतिकिलो तक मिल रही है। 

इसके अलावा राशन डिपुओं में सरसों का तेल 114 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से दिया जाएगा। खाद्य आपूर्ति निगम के एमडी राजेश्वर गोयल ने बताया कि इस माह राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को दो किलो चना दाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि डिपुओं में दी जाने वाली दालों के रेट की नई सूची जारी कर दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow