रुद्र गैरा पर्वत चोटी पर पहुंचा एसएसबी के आठ सदस्यीय दल , फतह की 5819 मीटर की पर्वत श्रृंखला

एसएसबी के अभियान में शामिल आठ सदस्यीय दल ने 5819 मीटर ऊंचाई पर स्थित माउंट रुद्रगैरा पर्वत श्रृंखला पर फतेह हासिल कर तिरंगा फहराया। अभियान दल का नेतृत्व भवाली निवासी फील्ड अफसर सुबोध चंदोला(53) ने किया। भारतीय पुलिस पदक व गृह मंत्री पदक से सम्मानित सुबोध इससे पहले एवरेस्ट, कॉमेट, सतोपंथ, अभिगामीन , गंगोत्री वन , भागीरथी टू, त्रिशूल सहित विभिन्न पर्वत पर तिरंगा फहरा चुके

Sep 28, 2023 - 18:50
 0  30
रुद्र गैरा पर्वत चोटी पर पहुंचा एसएसबी के आठ सदस्यीय दल , फतह की 5819 मीटर की पर्वत श्रृंखला

यंगवार्ता न्यूज़ - देहरादून  28-09-2023
एसएसबी के अभियान में शामिल आठ सदस्यीय दल ने 5819 मीटर ऊंचाई पर स्थित माउंट रुद्रगैरा पर्वत श्रृंखला पर फतेह हासिल कर तिरंगा फहराया। अभियान दल का नेतृत्व भवाली निवासी फील्ड अफसर सुबोध चंदोला(53) ने किया। भारतीय पुलिस पदक व गृह मंत्री पदक से सम्मानित सुबोध इससे पहले एवरेस्ट, कॉमेट, सतोपंथ, अभिगामीन , गंगोत्री वन , भागीरथी टू, त्रिशूल सहित विभिन्न पर्वत पर तिरंगा फहरा चुके हैं। 
 
अभियान के तहत कुल 29 सदस्यीय आरोहण दल में से 20 से ज्यादा ट्रेनी रुद्र गैरा स्थित बेस कैंप में रुके, जहां से आठ पर्वतारोहियों ने आगे का सफर तय किया। अभियान के तहत 14 सितंबर को बेस कैंप से रवाना होने के बाद 22 सितंबर सुबह साढ़े 10 बजे दल ने रुद्र गैरा पर्वत चोटी पर झंडा फहराया। इसके बाद 22 सितंबर की देर शाम रुद्र गैरा बेस कैंप वापस पहुंचा और 27 सितंबर को गंगोत्री वापस पहुंचा।
 
 सुबोध चंदोला ने बताया कि दल को पर्वतारोहण के दौरान भारी बारिश और ठंड के बीच काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अभियान दल में सुबोध चंदोला के साथ ही मुख्य आरक्षी कैलाश चन्द्र जोशी, आरक्षी नरेंद्र सिंह, दिलदार सिंह, प्रदीप सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, अरविंद कुमार घाघरे, इंद्र सिंह शामिल रहे। उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों के साथ ही नगर वासियों और गुरुजनों में भी हर्ष है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow