लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी नाहन भाजपा , संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी ने दिए चुनावी टिप्स

भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल की बैठक  वीरवार को नाहन में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी, जिला प्रभारी अशोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व भाजपा नेता बलदेव भंडारी विशेष शिव से मौजूद

Oct 5, 2023 - 20:35
 0  51
लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी नाहन भाजपा , संगठन मंत्री अक्षय भरमौरी ने दिए चुनावी टिप्स

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  05-10-2023
भारतीय जनता पार्टी नाहन मंडल की बैठक  वीरवार को नाहन में मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी, जिला प्रभारी अशोक ठाकुर, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व भाजपा नेता बलदेव भंडारी विशेष शिव से मौजूद रहे। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग ने बताया कि बैठक में भाजपा नेता बलदेव भंडारी ने अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत बूथ सशक्तिकरण पर बल दिया। 
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आहवान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ को मजबूत कर हर बूथ पर पन्ना प्रमुख ,बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष व  बीएलए के साथ मीटिंग कर हर बूथ पर 100 से 200 कार्यकर्ताओं को जोड़ें। संगठन मंत्री अक्षय भरमोरी ने कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनाव के बारे में तैयार रहने को कहा और आवाहन किया की पार्टी का हर कार्यकर्ता केंद्र सरकार की  योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में जुड़ जाए ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को बढ़त मिल सके। 
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं जिससे देश की आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता व जिला प्रभारी ने भी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस बैठक में महामंत्री सुनील शर्मा और आर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरज गर्ग , मनीष अग्रवाल ,अलका गर्ग , राकेश कुमार , ममता , स्नेह लता , संदीपक , रघुवीर वीरेंद्र कुमार , विक्रम , राजेश , दीपक चौधरी , संजय पुंडीर , संजय गोयल आदि पदाधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow