विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्रि का विधिवत समापन

विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए आठ दिन से चल रहे गुप्त नवरात्रि का सोमवार नवमी को विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन

Jul 15, 2024 - 16:28
 0  13
विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए शक्तिपीठ ज्वालामुखी में गुप्त नवरात्रि का विधिवत समापन

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    15-07-2024

विश्वविख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में विश्व कल्याण व विश्व शांति के लिए आठ दिन से चल रहे गुप्त नवरात्रि का सोमवार नवमी को विधिवत पूर्णाहुति के साथ समापन किया गया। 

इसके साथ ही एक श्रद्धालु तिलक शर्मा, निवासी कानपुर जिनकी माता ज्वाला कुल देवी हैं ने ज्वाला माता के दरबार मे 100 क्विंटल रंग बिरंगे सुंगधित देशी विदेशी फूलों से दरबार की सजावट की और माता के दरबार मे रौनक ला दी। इसके साथ ही माता ज्वाला के प्रकटोत्सव के बाद सोमवार को पूर्णाहुति के बाद पुजारी वर्ग द्वारा विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

यज्ञ शाला में विधायक संजय रत्न, ऋतु रत्न, तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा, अधिवक्ता सर्वेश रत्न, मंदिर न्यास सदस्यों पुजारी अविनेद्र शर्मा, दिव्यांशु भूषण दत्त, जितेश शर्मा, शैलेन्द्र, उदय शंकर, कपिल शर्मा, अश्वनी कुमार व पुजारी वर्ग ने वैदिक मंत्रों से हवन यज्ञ किया। इसके बाद विधायक संजय रत्न व तहसीलदार व न्यास सदस्यों ने कन्या पूजन व प्रसाद बांट कर गुप्त नवरात्रि का समापन किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow