आपदा में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनी एनडीआरएफ , जवानों ने 1500 को दिया नया जीवन 

इस बार प्रदेश औसत से कई गुना ज्यादा बारिश होने से नदियों, खड्डों व नालों आदि में बाढ़ आने और जगह-जगह लैंडस्लाइड होने व घर गिरने से भारी तबाही हुई हैै। इस दौरान एनडीआरएफ ने करीब 50 बचाव अभियान चलाए, जिसमें 1500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। हिमाचल प्रदेश के लिए वर्ष 2000 में बनी 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ का अभी अस्थायी हेड क्वार्टर जाच्छ (नूरपुर) में स्थित

Aug 23, 2023 - 16:21
Aug 23, 2023 - 16:52
 0  15
आपदा में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनी एनडीआरएफ , जवानों ने 1500 को दिया नया जीवन 

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा  23-08-2023

इस बार प्रदेश औसत से कई गुना ज्यादा बारिश होने से नदियों, खड्डों व नालों आदि में बाढ़ आने और जगह-जगह लैंडस्लाइड होने व घर गिरने से भारी तबाही हुई हैै। इस दौरान एनडीआरएफ ने करीब 50 बचाव अभियान चलाए, जिसमें 1500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है। हिमाचल प्रदेश के लिए वर्ष 2000 में बनी 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ का अभी अस्थायी हेड क्वार्टर जाच्छ (नूरपुर) में स्थित है, ने इस वर्ष प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों लोगों की जानें बचाई हैं। 
उधर, 14वीं वाहिनी एनडीआरएफ के कमांडेंट बलजिंदर सिंह ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश भर में फ्लैश फ्लड, लैंडस्लाइड व इमारतों के गिरने से जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। एनडीआरएफ में इन वर्ष आपदाओं से निपटने के लिए करीब 50 ऑपरेशन चलाए, जिसमें 1500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया, जबकि 5000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित किया गया व लगभग 30 डेड बॉडीज निकाली गईं। उन्होंने बताया कि इस बटालियन में 18 टीमें हैं, जिनमें इंस्पेक्टर स्तर का अधिकारी इंचार्ज होता है और ये टीमें प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तैनात है। 
प्रत्येक टीम में लगभग 47 प्रशिक्षित जवान तैनात होते हैं, जिनमें करीब 30 जवान हर समय तैनात रहते हैं। ये जवान हर तरह की आपदाओं से निपट सकते हैं। इस बार मानसून के दौरान हिमाचल प्रदेश में इस बार आई आपदाओं से संदेश मिलता है कि हमें इससे बचाव के लिए तैयारियां करनी चाहिएं। एनडीआरएफ, सिविल अथॉरिटीज व एसडीआरएफ को आपदाओं को अभी से तैयारियां करनी चाहिए। प्रदेश में जिला, उपमंडल व तहसील स्तर पर आपदाओं से निपटने के लिए हब बनाने चाहिए, जिसमें अर्थ मूवर व लोगों से बचाव के लिए जरूरी साजो सामान आदि होना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow