विश्व जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर डीएवी विद्यालय में सफाई एवं जागरूकता अभियान

विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर डीएवी विद्यालय नाहन के पाइन ग्रोo इको dyc के छात्र छात्राओं ने कंगनी वाला नेचर पार्क का भ्रमण किया इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों व जीवों के बारे में जानकारी जुटाना

May 22, 2024 - 13:23
 0  8
विश्व जैव विविधता दिवस के उपलक्ष्य पर डीएवी विद्यालय में सफाई एवं जागरूकता अभियान

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन     22-05-2024

विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर डीएवी विद्यालय नाहन के पाइन ग्रोo इको dyc के छात्र छात्राओं ने कंगनी वाला नेचर पार्क का भ्रमण किया इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रकार की वनस्पतियों व जीवों के बारे में जानकारी जुटाना था। नेचर पार्क पहुंचकर सर्वप्रथम पाइन ग्रोo इको डीआईसी के प्रभारी नरदेव सिंह ने बच्चों को विश्व जैव विविधता दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 

उन्हें बताया कि विश्व जैव विविधता दिवस क्यों मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को जीव जंतुओं व पौधों की दुर्लभ प्रजातियों के बारे में बताया और उन्हें किस तरह संरक्षित किया जाएs, की महता के ऊपर जोर दिया। बच्चों को इस पार्क के प्रभारी निर्मला ने भी संबोधित किया। 

तत्पश्चात बच्चों ने नेचर पार्क में मौजूद विभिन्न प्रकार के पौधों के पत्तों के नमूने एकत्रित किये तथा उनके वानस्पतिक व सामान्य नामों के बारे में जानकारी जुटाई जिसका उपयोग बाद में बच्चों द्वारा हरबेरियम बनाने में किया जाएगा। इसके साथ-साथ बच्चों ने नेचर पार्क व उसके आसपास विचरण करने वाले पशु पक्षियों व जीव जंतुओं के बारे में भी जानकारी जुटाई अंत में बच्चों ने नेचर पार्क में साफ सफाई अभियान चलाया। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य जसविंदर वर्मा व पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सुरेश जोशी ने भी बच्चों को विश्व जैव विविधता दिवस की शुभकामनाएं दी व उनके इस कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा बच्चों से आग्रह किया कि भविष्य में भी वे इस प्रकार की पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां जारी रखें।

क्योंकि जो यह भीषण गर्मी पड़ रही है उससे बचने का एक ही उपाय है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ पौधे उगाए जाएं। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कंप्यूटर शिक्षक मोहम्मद इसरार, श्री सुरेंद्र व श्री सलीम का भी भरपूर योगदान रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow