सिरमौर के गिरिपार में बूढ़ी दीवाली की धूम, कई गाँव मे निकाली मशाला यात्रा

सिरमौर जिला के गिरीपार इलाके में आज दीपावली का आगाज हुआ है। दरअसल इस इलाके में बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है जो देश भर मनाई जाने वाली दीपावली के एक महीने बाद होती है

Dec 13, 2023 - 12:03
 0  84
सिरमौर के गिरिपार में बूढ़ी दीवाली की धूम, कई गाँव मे निकाली मशाला यात्रा

बूढ़ी दिवाली के दौरान बनाए जाते हैं कई पारंपरिक पहाड़ी व्यंजन

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन      13-12-2023

देश भर में दीपावली का पर्व एक महीने पहले मनाया जा चुका है मगर सिरमौर जिला के गिरीपार इलाके में आज दीपावली का आगाज हुआ है। दरअसल इस इलाके में बूढ़ी दिवाली मनाई जाती है जो देश भर मनाई जाने वाली दीपावली के एक महीने बाद होती है।   

आज सुबह करीब 4बजे मशाल यात्रा के साथ इलाके में बूढ़ी दीपावली का शुभ आरंभ हुआ। गिरिपार के कई  इलाकों में यह पर्व दो से तीन दिनों तक मनाया जाता है।बूढ़ी दीवाली पर आज सुबह करीब 4:00 बजे सभी गांव में मशाल यात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 

गांव के मंदिर परिसरों से शुरू होने वाली यह मशाल यात्रा पूरे गांव की परिक्रमा कर वापिस मंदिर परिसर में लौटती है।  खास बात यह है कि पुरुष वर्ग ही इस मशाल यात्रा का हिस्सा बनता है लोगों ने बताया कि क्षेत्र में खुशहाली की कामना के लिए और भूत प्रेत आदि  भगाने के लिए गांव में यह मशाल यात्रा निकाली जाती है ताकि गांव पर कोई बुरा साया न पड़े। क्षेत्र यह परंपरा सदियों से चली आ रही है।

लोगों ने यह भी बताया कि बूढ़ी दीवाली के दौरान यहां पर विशेष रूप से पहाड़ी व्यंजन भी तैयार किए जाते हैं जिनका यहां के लोग अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर खाने का लुत्फ उठाते है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow