सिरमौर में फटा बादल , भारी तबाही 2 लोग सुरक्षित निकाले , सिरमौरी ताल में लोगों के घरों में घुसा मलबा..

 जिला सिरमौर के ग्राम पंचायत मालगी में बुधवार देर शाम को बादल फट गया , जिससे मालगी के निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब विकासखंड की ग्राम पंचायत मालगी में बादल फटने से भारी तबाही मची

Aug 9, 2023 - 22:48
Aug 9, 2023 - 22:51
 0  698
सिरमौर में फटा बादल , भारी तबाही 2 लोग सुरक्षित निकाले , सिरमौरी ताल में लोगों के घरों में घुसा मलबा..
यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  09-08-2023

जिला सिरमौर के ग्राम पंचायत मालगी में बुधवार देर शाम को बादल फट गया , जिससे मालगी के निचले इलाके में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब विकासखंड की ग्राम पंचायत मालगी में बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल फटने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया है। 

 
 
जानकारी के मुताबिक मालगी में बादल फटने से आई बाढ़ के कारण सिरमौरी ताल के कई घरों में बाढ़ का मलबा घुस गया है। साथ ही नेशनल हाईवे 707 भी बंद हो गया है। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। बताते हैं कि मालगी में बादल फटने से मलबा और बाढ़ का पानी सिरमौरी ताल के कई घरों में घुस गया है। 
 
 
अभी तक प्रशासन द्वारा 2 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा साहिब ने बताया कि पुलिस प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल नुकसान का आकलन की सही जानकारी नहीं बताई जा सकती है , क्योंकि अंधेरा होने के चलते राहत और बचाव कार्य में भी दिक्कत आ रही है। 
 
 
उधर ग्राम पंचायत प्रधान और पूर्व प्रधान ने बताया कि मालवी पंचायत में बादल फटने से बाढ़ आ गई जिसके चलते सिरमौरी ताल और राजबन के आसपास के इलाके में भारी तबाही मच गई है। फिलहाल नेशनल हाईवे 77 और संपर्क बंद हो गया है साथ ही उस क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow