स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकार ने आपदा को लेकर लिया फैसला…

हिमाचल प्रदेश तकरीबन 24 घंटे से भयंकर त्रासदी की चपेट में है। सोमवार दोपहर तक के आंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। शिमला, सोलन, मंडी व सिरमौर में जानी नुकसान

Aug 14, 2023 - 16:40
 0  39
स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सरकार ने आपदा को लेकर लिया फैसला…

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-08-2023

हिमाचल प्रदेश तकरीबन 24 घंटे से भयंकर त्रासदी की चपेट में है। सोमवार दोपहर तक के आंकड़ों के मुताबिक मृतकों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। शिमला, सोलन, मंडी व सिरमौर में जानी नुकसान हुआ है। 

आपदा के मद्देनजर सरकार  ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों को रद्द करने का निर्णय लिया है। ख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह शिव बावड़ी मंदिर में हुए भूस्खलन का जायजा लेने पहुंचे थे। 

इसी दौरान सीएम ने ये जानकारी भी दी। बता दें कि मुख्यमंत्री को सोमवार सुबह 15 अगस्त के सिलसिले में राजधानी से निकलना था, लेकिन राजधानी में भूस्खलन की घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने शाम तक प्रवास को टाल दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow