हिमाचल पथ परिवहन निगम ने धार्मिक स्थलों के लिए ‘प्रथम दर्शन सेवा बुकलेट’ की लांच

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने धार्मिक स्थलों के लिए ‘प्रथम दर्शन सेवा बुकलेट’ लांच की है। एचआरटीसी अपने 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य पर यात्रियों की सुविधा के लिए ‘प्रथम दर्शन सेवा’ बुकलेट का अनावरण किया

Mar 5, 2024 - 11:30
 0  9
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने धार्मिक स्थलों के लिए ‘प्रथम दर्शन सेवा बुकलेट’ की लांच

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर     05-03-2024

हिमाचल पथ परिवहन निगम ने धार्मिक स्थलों के लिए ‘प्रथम दर्शन सेवा बुकलेट’ लांच की है। एचआरटीसी अपने 50 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसके उपलक्ष्य पर यात्रियों की सुविधा के लिए ‘प्रथम दर्शन सेवा’ बुकलेट का अनावरण किया गया है, ताकि धार्मिक स्थलों के लिए निगम के बस अड्डों से कहां-कहां के लिए बसें चलाई जा रही हैं। 

इन बसों के चलने का क्या टाइम रहेगा और वापसी में कितने बजे चलेगी, विस्तार से जानकारी दी गई है। प्रदेश भर में धार्मिक स्थलों के वर्तमान समय में 170 के करीब बसें चलाई जा रही हैं। बता दें कि हमीरपुर डिवीजन के मंडलीय प्रबंधक अवतार सिंह ने सोमवार को अपने कार्यालय में ‘प्रथम दर्शन सेवा’ बुकलेट का अनावरण किया। 

निगम के 50 वर्ष पूरे होने पर धार्मिक प्रथम दर्शन सेवा बुकलेट लांच की गई है, ताकि लोगों को पता चल सके कि प्रदेश भर में निगम के बस अड्डों से कहां-कहां धार्मिक स्थलों के लिए बसें चलाई जा रही हैं। निगम ने ‘प्रथम दर्शन सेवा’ बुकलेट को निगम की साइट पर भी अपलोड कर दिया है, ताकि लोग साइट पर भी धार्मिक स्थलों के लिए चलाई जा रही बसों की जानकारी प्राप्त कर सकें। 

बुकलेट में वर्तमान में प्रदेश भर से धार्मिक स्थलों व ऐतिहासिक स्थलों के लिए चलाई जा रही 170 बसों की डिटेल संबंधित बस अड्डों में और बसों के चलने और वापसी का टाइम भी दिया गया है। निगम वृंदावन, खाटू श्याम, गोल्डन टैंपल, वैष्णोदवी, चिंतपूर्णी, ज्वालाजी, हाटकोटी, रेणुका जी, भीमकाली, श्रीनयनादेवी, दियोटसिद्ध बाबा बालकनाथ, श्रीचामुंडाजी, हरिद्वार, मणिकर्ण, मां बगुलामुखी, श्रीबजे्रश्वरी माता, बीड़ बिल्डिंग इत्यादि के लिए निगम की बसें चलाई जा रही हैं। 

धार्मिक स्थलों के लिए निगम की बसें चलाने से लोग भी काफी खुश हैं। निगम की धार्मिक स्थलों की बसों में यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। निगम धार्मिक स्थलों के लिए भविष्य में एचआरटीसी की और बसें चलाएगा। बुकलेट प्रकाशित करने के लिए निगम के मंडलीय प्रबंधक अवतार सिंह ने एचआरटीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर आईएएस रोहन चंद ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है। 

अवतार सिंह ने बताया कि एचआरटीसी की बेहतरीन सेवा प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी निगम प्रबंधन को इसके लिए बधाई दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow