हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप 

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी लगातार जारी है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज

May 26, 2024 - 16:02
 0  6
हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी का प्रकोप 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    26-05-2024

हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी लगातार जारी है। शनिवार को प्रदेश के तीन शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से राज्य के मैदानी व मध्य पर्वतीय भागों में 30 मई तक मौसम साफ रहने के आसार जताए गए हैं।

ऐसे में पारा और चढऩे के आसार हैं। कई भागों में 26 से 28 मई तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 मई को प्रदेश के कई भागों में बारिश की संभावना है। वहीं, उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर 29 से 31 मई तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। उधर, शनिवार को शिमला सहित प्रदेश के अन्य भागों में मौसम साफ रहा।

शिमला में अधितम तापमान 28.9, सुंदरनगर 36.8, भुंतर 35.3, ऊना 43.0, नाहन 38.0, सोलन 35.0, कांगड़ा 37.6, मंडी 37.4, बिलासपुर 40.7, हमीरपुर 39.2, चंबा 37.5, सेऊबाग 34.1, धौलाकुआं 40.5, बरठीं 39.2 , बजौरा में 36.2 डिग्री, कल्पा 25 डिग्री, धर्मशाला 33.6,कैलोंग, 23.1, मनाली 26.6, मंडी 37.4, जुब्बलहट्टी 32.5, कुफरी 24.5, नारकंडा 23.8 डीग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow