ड्यूटी पर कोताही बरतने पर आईपीएस गौरव सिंह ने एक हैड कांस्टेबल को किया सस्पेंड

तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह शहर देर रात गश्त के दौरान ड्यूटी पर कोताही बरतने पर आईपीएस गौरव सिंह ने एक हैड कांस्टेबल को सस्पेंड

May 26, 2024 - 16:11
 0  60
ड्यूटी पर कोताही बरतने पर आईपीएस गौरव सिंह ने एक हैड कांस्टेबल को किया सस्पेंड

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन    26-05-2024

तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी गौरव सिंह शहर देर रात गश्त के दौरान ड्यूटी पर कोताही बरतने पर आईपीएस गौरव सिंह ने एक हैड कांस्टेबल को सस्पेंड किया है।  

सूत्रों के मुताबिक बीती रात डयूटी पर कोताही बरतने पर पुलिस कप्तान ने एक हैड कांस्टेबल को सस्पेंड किया है व तीन को लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक ने दबिश दी थी। इस दौरान ये पुलिस कर्मी डयूटी पर कोताही बरतते पाए गए।

संपर्क किए जाने पर पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने केवल इस बात की पुष्टि की कि एक मुख्य आरक्षी को निलंबित किया गया है, जबकि तीन को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने कहा कि वो नियमित तौर पर रात्रि गश्त पर जाते रहते हैं, इसमें कुछ भी नया नहीं है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों को डयूटी पर सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि मामूली सी कोताही भी महंगी साबित होती है। पुलिस का ध्येय क्राइम को प्रिवेंट करने का होता है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों के साथ-साथ शहर में हुड़दंग मचाने वालों को कतई नहीं बख्शा जा सकता।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow