हिमाचल प्रदेश में 50 हजार संविधान रक्षक बनाएगा कांग्रेस अनुसूचित विभाग : अमित नंदा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अनुसूचित विभाग सविधान रक्षक बनाने जा रही है। प्रदेश में विभाग द्वारा 50 हजार संविधान रक्षक बनाए जायेगे।सविधान रक्षक बनाने के लिए विभाग की ओर से सौ दिन का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर 17 अक्टूबर को शिमला कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई है जिसमे सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे

Oct 14, 2023 - 19:21
 0  37
हिमाचल प्रदेश में 50 हजार संविधान रक्षक बनाएगा कांग्रेस अनुसूचित विभाग : अमित नंदा
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  14-10-2023
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस अनुसूचित विभाग सविधान रक्षक बनाने जा रही है। प्रदेश में विभाग द्वारा 50 हजार संविधान रक्षक बनाए जायेगे।सविधान रक्षक बनाने के लिए विभाग की ओर से सौ दिन का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर 17 अक्टूबर को शिमला कांग्रेस कार्यालय में बैठक बुलाई गई है जिसमे सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों सहित प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहेंगे। बैठक में संविधान रक्षक बनाने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी रणनीति तैयार की जाएगी। 
प्रदेश में कांग्रेस अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए 17 अक्टूबर को प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन में बुलाई गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल मौजूद रहेंगे। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि एआईसीसी द्वारा संविधान रक्षक बनाने को लेकर निर्देश दिए गए है। संविधान रक्षक के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू किया जा चुका है और प्रदेश में 50 हजार संविधान रक्षक बनाए जाने ला लक्ष्य है। 
संविधान रक्षक किस तरह से बनाने है इसको लेकर 17 अक्तूबर को ही ट्रेनिंग सेशन रखा गया है। उन्होंने कहा कि संविधान रक्षकों का कार्य पीड़ित वर्ग को अदालत से संबंधित कोई मदद देने , संविधान रक्षक अदालतों से जुड़े मामलो में कमजोर , पिछड़े और खासकर दलित वर्ग की मदद फ्री में मुहैया कराएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लोगो ने कांग्रेस के पक्ष में वोट किया है और 17 अनुसूचित सीटों में से दस सीटें कांग्रेस ने जीती है।  
अब लोकसभा चुनाव में भी अनुसूचित जाति के लोग कांग्रेस को अपना समर्थन देंगे। वही अनुसूचित विभाग में काम न करने वाले पदाधिकारियों को पदों से हटाया जायेगा है। अध्यक्ष अमित नंदा ने कहा पदाधिकारियों के कार्यो की समीक्षा भी की जाएगी और जो काम नहीं कर रहे है उन्हें पद भार मुक्त किया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow