हिमाचल में खुले 137 किसान समृद्धि केंद्र , प्रदेश के 1001978 किसानों को लाभ प्राप्त हुआ : बिहारी

भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर से देश भर में 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों को राष्ट्र को समर्पित किया इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश में 137 किसान समृद्धि केंद्रों का वर्चुअल मध्यम शुभारंभ किया

Jul 27, 2023 - 20:09
 0  10
हिमाचल में खुले 137 किसान समृद्धि केंद्र , प्रदेश के 1001978 किसानों को लाभ प्राप्त हुआ : बिहारी
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  27-07-2023
भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर से देश भर में 1.25 लाख पीएम किसान समृद्धि केन्द्रों को राष्ट्र को समर्पित किया इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश में 137 किसान समृद्धि केंद्रों का वर्चुअल मध्यम शुभारंभ किया और पीएम-किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी की जिससे हिमाचल के 1001978 किसानों को लाभ प्राप्त हुआ। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश और देशभर से लगभग दो करोड़ किसान वास्तविक और आभासी दोनों तरीके से भाग लिया, जिससे यह सही अर्थों में एक स्मरणीय सभा बन गई। 
 
 
विशेष रूप से, इसमें देशभर से 732 कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), 75 आईसीएआर संस्थान, 75 राज्य कृषि विश्वविद्यालय, 600 पीएम किसान समृद्धि केन्द्र, 50,000 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां और चार लाख सामान्य सेवा केंद्रों ने भाग लिया। बिहारी ने बताया कि सामान्य तौर पर किसानों को एक ही स्थान पर कृषि संबंधी सभी इनपुट और सेवाएं प्राप्त करने के लिए विभिन्न दुकानों पर जाना पड़ता है। पीएमकेएसके कार्यक्रम किसानों के सामने आने वाली ऐसी समस्याओं का समाधान प्रदान करने के लिए शुरू किया गया है। 
 
 
कार्यक्रम उद्देश्य मौजूदा गांव , ब्लॉक , उप जिला , तहसील और जिला स्तरीय उर्वरक खुदरा दुकानों को मॉडल उर्वरक खुदरा दुकानों में परिवर्तित करना या यदि आवश्यक हो तो नई दुकान स्थापित करना है, जो सभी कृषि संबंधी इनपुट और सेवाओं के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य करेंगी। मॉडल फर्टिलाइजर रिटेल शॉप का नाम "प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र" होगा। 
 
 
उन्होंने पीएमकेएसके के उद्देश्य सामने रखते हुए कहा की पीएमकेएसके किसानों के लिए वन स्टॉप शॉप के रूप में कार्य कर रहा है। उद्देश्य के रूप में एक ही छत के नीचे उचित मूल्य पर उर्वरक, बीज, कीटनाशक जैसे गुणवत्तापूर्ण कृषि इनपुट उपलब्ध कराना। मृदा,बीज, उर्वरक परीक्षण सुविधाएं प्रदान करना या किसानों को उन सुविधा केंद्रों से जोड़ना । बिक्री या कस्टम हायरिंग केंद्रों के माध्यम से छोटे और बड़े कृषि उपकरणों की उपलब्धता। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow