शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद - सीडीपीओ

बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई जिला सिरमौर, के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी सह प्रीस्कूल्स (आंगनवाड़ी केन्द्रों) में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के छह रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिनमें ग्राम पंचायत पोहटा मानल के अंतर्गत आने वाले मुनई बेलाड़ी, भंगाटा, जुईनल आंगनवाड़ी केन्द्र तथा ग्राम पंचायत बकरास का बम्बराड़, ग्राम पंचायत बेला का बशवा और ग्राम पंचायत काण्डो भटनोल का भटनोल आंगनवाड़ी केन्द्र शामिल है। संबंधित क्षेत्र की सामान्य निवासी इच्छुक महिलाएं (विवाहित/अविवाहित) सादे कागज पर स्वयं सत्यापित दस्तावेजों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई के कार्यालय में 24 अक्तूबर, 2026 सायं 5 बजे तक आवेदन कर सकती है। इन पदों के लिए साक्षात्कार 03 नवम्बर, 2026 को प्रातः 11 बजे उपमण्डल अधिकारी (ना0) शिलाई के कार्यालय में आयोजित किया जाएगा।

Oct 6, 2026 - 14:30
 0  20
शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद - सीडीपीओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />