आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद देर रात को लोगों ने जगह-जगह किया सीएम का स्वागत
बड़सर और सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मंगलवार रात को अपने गृह क्षेत्र लौट रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 06-09-2023
बड़सर और सुजानपुर के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मंगलवार रात को अपने गृह क्षेत्र लौट रहे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का जगह-जगह लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने जैसे ही भलेठ पुल के पास से नादौन विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया तो गांव चैड़ू, जीहण, बड़ा और कई अन्य गांवों के लोग रात को भी मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ पडे़। गांव बड़ा में बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक व्यक्ति का अभिवादन स्वीकार किया।
What's Your Reaction?






