जोगिंदरनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित निजी होटल के कमरे में व्यक्ति का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस 

मंडी जिला के जोगिंदरनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित एक निजी होटल के कमरे से रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चौहारघाटी के लपास गांव के जाटू राम पुत्र सौजू राम के रूप में हुई

Mar 1, 2026 - 13:21
 0  23
जोगिंदरनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित निजी होटल के कमरे में व्यक्ति का शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी    01-03-2026

मंडी जिला के जोगिंदरनगर के लक्ष्मी बाजार स्थित एक निजी होटल के कमरे से रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान चौहारघाटी के लपास गांव के जाटू राम पुत्र सौजू राम के रूप में हुई है।  

जानकारी के अनुसार, मृतक ने बीती रात होटल में ठहरने के लिए कमरा किराए पर लिया था। सुबह होटल के कमरे से धुआं निकलता देख होटल कर्मियों को पुलिस को सूचना दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow