CPIM ने अमरिका के राष्ट्रपति और पीएम नरेंद्र मोदी का फूंका पुतला, USA के साथ हुई ट्रेड डील के विरोध में किया प्रदर्शन
नाहन में आज सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अमेरिका के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते हुए भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस समझौते से देश के किसान, बागवान और डेयरी क्षेत्र पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। वहीं CPIM ने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई कार्रवाई की भी कड़ी निंदा की
CPIM कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को देशहित के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस समझौते के तहत विदेशी उत्पाद बिना टैक्स के भारतीय बाजार में आएंगे, जिससे किसानों, बागवानों और डेयरी क्षेत्र से जुड़े लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
सीपीआई(एम) नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की साम्राज्यवादी और फासीवादी नीतियों से देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर कुठाराघात हो रहा है। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई की भी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा समर्थित लोगों ने वर्दी पहनकर युवाओं पर अत्याचार किया। पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपनी नीतियों में बदलाव नहीं किया तो 10 अगस्त को देशभर में "जेल भरो आंदोलन" चलाया जाएगा।
What's Your Reaction?



