नाहन शहर में गुरु गोविंद सिंह जी के आगमन दिवस को लेकर शहर में निकला भव्य नगर कीर्तन
सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के नाहन आगमन को लेकर पिछले कई वर्षों से नाहन में जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं इसी कड़ी में आज शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया जिसमें सिख समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से गुरु आगमन दिवस को लेकर यहां जोड़ मेले का आयोजन किया जा रहा है। 26 अप्रैल से 5 मई तक चल रहे इस जोड़ मेले के दौरान प्रतिदिन अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
What's Your Reaction?


