नाहन में नवनिर्वाचित पार्षदों को एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने दिलाई शपथ
नगर परिषद नाहन के नवनिर्वाचित पार्षदों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर परिषद के सामुदायिक हॉल में आयोजित इस समारोह में सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई।
यंगवार्ता न्यूज नाहन 6 जून, 2026 :
नगर परिषद नाहन के नवनिर्वाचित पार्षदों ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। नगर परिषद के सामुदायिक हॉल में आयोजित इस समारोह में सभी वार्डों के पार्षद मौजूद रहे। एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने सभी पार्षदों को शपथ दिलाई।
मीडिया से बात करते हुए एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि नगर परिषद नाहन के सामुदायिक हॉल में आयोजित गरिमामय समारोह में नवनिर्वाचित 13 वार्ड पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई जिसमें उन्होंने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ ग्रहण की। नवनिर्वाचित पार्षदों ने नगर के विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प दोहराया।
एसडीएम ने कहा कि शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए नियमानुसार बैठक आयोजित कर आगामी कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
What's Your Reaction?