तूल पकड़ता जा रहा नीट पेपर लीक मामला, कांग्रेस भवन नाहन में कांग्रेसी नेताओं ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। आज कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई। कांग्रेसी नेता कांग्रेस भवन नहर में आज मीडिया से बात कर रहे थे।

Jun 23, 2026 - 17:01
 0  14
तूल पकड़ता जा रहा नीट पेपर लीक मामला, कांग्रेस भवन नाहन में कांग्रेसी नेताओं ने पत्रकार वार्ता को किया संबोधित

यंगवार्ता न्यूज नाहन 23 जून, 2026 : 

नीट पेपर लीक मामले को लेकर सियासत तेज होती जा रही है। आज कांग्रेस नेताओं ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि देश के लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ है और मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई गई। कांग्रेसी नेता कांग्रेस भवन नहर में आज मीडिया से बात कर रहे थे।

 मीडिया से बात करते हुए विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नीट पेपर लीक मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में हुई अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। पेपर लीक के चलते देश भर में कई अभ्यर्थियों ने निराशा में आत्महत्या जैसे कदम उठाए, जो बेहद दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में भी कई घोटाले सामने आए थे और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। कांग्रेस ने मांग की कि मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 साथ ही नैतिकता के आधार पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा देने की मांग भी उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow