प्रदेश में सडक़ों की स्थिति को बेहतर बनाने का कार्य कर रही सरकार : विक्रमादित्य सिंह
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कई सडक़ों का मेंटेंनेस का कार्य चल रहा है। प्रदेश सरकार सडक़ों की स्थिति को बेहतर बनाने का कार्य कर रहीलोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कई सडक़ों का मेंटेंनेस का कार्य चल रहा है। प्रदेश सरकार सडक़ों की स्थिति को बेहतर बनाने का कार्य कर रही

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर 25-02-2025
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में कई सडक़ों का मेंटेंनेस का कार्य चल रहा है। प्रदेश सरकार सडक़ों की स्थिति को बेहतर बनाने का कार्य कर रही है। जल्द प्रदेश सरकार का नया बजट पेश होगा। इसमें एन्युल मेंटेनेंस बजट के तहत हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए बजट का प्रावधान किया है।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर से मंडी एनएच का भी जल्द निरीक्षण करूंगा। इससे पहले लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह सोमवार को अचानक हमीरपुर पहुंचे। हालांकि जिला प्रशासन को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने हमीरपुर में निर्माणाधीन बस अड्डे का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि इस बस अड्डे के लिए अभी तक 60 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित है। मंत्री ने कहा कि ज्वालामुखी में बन रहे सुख आश्रय प्रोजेक्ट का भी उन्होंने निरीक्षण किया है। वहां पर बेहतर ढंग से कार्य चल रहा है तथा लगभग एक साल में कार्य पूरा होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि सुख आश्रय प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है तथा कार्य तेज गति से चल रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि नादौन में बन रहे इंडोर खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसका भी निरीक्षण किया गया। बहुत जल्द यह भी बनकर तैयार हो जाएगा।
What's Your Reaction?






