बदलते मौसम में खानपान का रखें विशेष ध्यान , बसंत ऋतु में पैदा हो सकती है कफ से संबंधित समस्याएं

बसंत ऋतु में कफ से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती है। इस ऋतु के दौरान खानपान में हल्का बदलाव करने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। जिला आयुष अधिकारी ने लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। मीडिया से बात करते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर इंदु शर्मा ने बताया वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 

Mar 19, 2026 - 20:09
 0  20
बदलते मौसम में खानपान का रखें विशेष ध्यान , बसंत ऋतु में पैदा हो सकती है कफ से संबंधित समस्याएं

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  19-03-2026
बसंत ऋतु में कफ से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती है। इस ऋतु के दौरान खानपान में हल्का बदलाव करने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। जिला आयुष अधिकारी ने लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। मीडिया से बात करते हुए जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर इंदु शर्मा ने बताया वसंत ऋतु के आगमन के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। 
ऐसे में कफ से संबंधित समस्याएं बढ़ने का खतरा बना रहता है। जिला आयुष अधिकारी के अनुसार इस मौसम में खानपान पर विशेष ध्यान देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि इस दौरान भारी और तेल युक्त भोजन से परहेज करना चाहिए ताकि शरीर में कफ का संतुलन बना रहे। वहीं हल्का और सुपाच्य आहार अपनाना सेहत के लिए लाभकारी रहता है। 
रितु संधि के इस समय में शरीर को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है। साथ ही नीम के कोमल पत्तों का सेवन करना लाभकारी होता है, जो शरीर को अंदर से शुद्ध करने में मदद करता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मौसम के इस बदलाव के दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान में संतुलन बनाए रखें ताकि बीमारियों से बचा जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow