महात्मा बुद्ध जयंती पर नाहन में कोली समाज ने नवाजे मेधावी छात्र, चित्रकला प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन
महात्मा बुद्ध जयंती पर सिरमौर जिला में आज विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए जिला कोली समाज इकाई सिरमौर द्वारा नाहन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
यहां आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोली समाज की इकाई द्वारा बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और विशेष तौर पर यहां हाल में IAS की परीक्षा पास करने वाले सुशांत चौहान को भी सम्मानित किया गया।
मीडिया से बात करते हुए कोली समाज के जिला महासचिव जीत सिंह चौहान ने बताया कि हर साल महात्मा बुद्ध जयंती पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम कोली समाज द्वारा आयोजित किए जाते हैं और इसी कड़ी में आज मेधावी छात्रों को सम्मानित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज के लिए यह भी हर्ष का विषय है कि हाल में यूपीएससी की परीक्षा में नाहन क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले सुशांत चौहान ने पूरे समाज का नाम रोशन किया है जिसके लिए आज उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।
What's Your Reaction?


