हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, बरसीं राहत की फुहारें

 प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। ऊना जिले में शुक्रवार सुबह भीषण गर्मी के बीच आसमान से राहत की फुहारें बरसीं। जिले में बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।

May 22, 2026 - 11:43
 0  2
हिमाचल में माैसम ने बदली करवट, बरसीं राहत की फुहारें
शिमला 22 मई, 2026 : 
 प्रदेश के कई भागों में माैसम ने करवट बदली है। ऊना जिले में शुक्रवार सुबह भीषण गर्मी के बीच आसमान से राहत की फुहारें बरसीं। जिले में बारिश होने से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
शिमला सहित अन्य भागों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। शिमला में बूंदाबांदी के साथ अंधड़ चला। वहीं किन्नाैर, लाहाैल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। माैसम में आए इस बदलाव से प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बीती रात को जोत में 9.0, कुकुमसेरी 6.8, केलांग 5.0, धर्मशाला 2.1, चंबा 2.0, भुंतर 1.6, देहरा गोपीपुर 1.4, ऊना 1.4 व  पालमपुर में 1.4 मिलीमीटर बारिश हुई। 
 
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 और 23 मई को प्रदेश में बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जताया है। पांच जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला के लिए अंधड़ का ऑरेंज और अन्य के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 25 मई तक प्रदेश में कई जगह मौसम खराब रहने के आसार हैं। 26 मई से तीन दिन पूरे प्रदेश में माैसम साफ रहने के आसार हैं।  विस्तारित अवधि पूर्वानुमान के अनुसार 29 से 4 जून तक के सप्ताह के कुछ दिनों के दाैरान राज्य में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow