मुख्यमंत्री ने कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान ज्वाली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Jan 18, 2025 - 20:45
 0  44
मुख्यमंत्री ने कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना में स्तरोन्नत करने की घोषणा की
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

प्रदेश में 1000 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ीः मुख्यमंत्री

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा    18-01-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला के ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के दौरान ज्वाली में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कोटला पुलिस चौकी को पुलिस थाना के रूप में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।  

मुख्यमंत्री ने ज्वाली में बहुद्देश्यीय खेल मैदान के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया। पिछली प्रदेश भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार ने केवल चुनावी लाभ अर्जित करने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये अनावश्यक खर्च किए। 

पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश फिसलकर देश में 21वें पायदान पर पहुंच गया है और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी कमी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने कहा कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान अनेक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है। 

मुख्यमंत्री ने सब्सिडी को सुव्यवस्थित करने और वित्तीय रूप से सक्षम लोगों को इस दायरे से बाहर निकालने के लिए प्रोत्साहित करने की विभिन्न नवाचार प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1000 से अधिक लोग पहले ही अपनी बिजली सब्सिडी का स्वेच्छा से त्याग कर चुके हैं और इस मुहिम में अन्य लोग भी आगे आ रहे हैं। 

सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग का ध्यान रख रही है और 6000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया है। विधवाओं के 23 हजार बच्चों के शिक्षा के व्यय और 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से बहाल किया गया है। 
उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। 

कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यह क्षेत्र प्रवासी पक्षियों का बसेरा है और यहां इको-टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने पिछले वर्ष आपदा के दौरान मुख्यमंत्री के सक्षम नेतृत्व की सराहना की। 

उन्होंने कहा कि लोगों को लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई लोक अदालतों के माध्यम से लाखों राजस्व मामलों का समाधान सुनिश्चित हो रहा है और कृषक समुदाय को आर्थिक रूप से लाभान्वित करने के उद्देश्य से शुरू की गई योजनाआंे का लाभ किसानों को मिल रहा है। 

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन, कांगड़ा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष नरेन्द्र मांेगरा, कांग्रेस नेता सुरेन्द्र मनकोटिया, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक अशोक रतन और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow