राजस्व मंत्री ने निचार उपमण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक में की शिरकत
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने निचार उप मण्डल के भावानगर फील्ड हॉस्टल के सभागार में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा अधिकांश का तत्काल निपटारा किया और लम्बित मामलों को उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिए।
यंगवार्ता न्यूज रिकांगपिओ 2 जून, 2026 :
राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने निचार उप मण्डल के भावानगर फील्ड हॉस्टल के सभागार में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनी तथा अधिकांश का तत्काल निपटारा किया और लम्बित मामलों को उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध सीमा में पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश निर्देश दिए।
उन्होंने उपस्थित स्थानीय लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया तथा उन्हें आश्वासन दिया कि वर्तमान कांग्रेस सरकार उपेक्षित व निर्धन वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आमजन को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है।
जगत सिंह नेगी ने इसके उपरान्त, निचार ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि वे प्रदेश सरकार की धरातल पर मजबूत रीढ़ हैं तथा उनसे आग्रह किया कि वे जन-जन को
प्रदेश कांग्रेस सरकार की समावेशी नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन तक पंहुचाएं ताकि अन्तिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को व्यवस्था परिवर्तन का लाभ मिल सके और प्रति व्यक्ति आय में इजा़फा संभव हो सके।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार हर वर्ग एवं हर क्षेत्र के समान विकास के लिए निरन्तर कार्य कर रही है तथा इस दिशा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू प्रयासरत हैं और उनके संवेदनशील नेतृत्व में शोषित वर्गों को राहत मिल रही है। इसके अतिरिक्त, केन्द्र सरकार के समक्ष प्रदेश के हितों कि सशक्त पैरवी की जा रही है जिससे प्रदेश में स्थापित जल विद्युत परियोजनाओं में प्रदेश को आर्थिक लाभ मिल सके और स्थानीय लोगों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके।
जनजातीय विकास मंत्री ने बताया कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनजातीय समुदाय के लोगों के लिए मजबूती से पैरवी करती है तथा उनके कल्याण के लिए निरन्तर प्रयास कर रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से उन्हें मुख्यधारा में शामिल किया जा रहा है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में पलायन की समस्या पर अंकुश लगाया जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया कि वर्तमान प्रदेश सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर विकास कार्य कर रही है और प्रतिशोध की राजनीति रहित विकास कार्य करने में विश्वास रखती है।
बागवानी मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू छोटे व सीमांत बागवानों के कल्याण के लिए कटिबद्ध हैं तथा इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रहे हैं कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके और प्रदेश की सकल घरेलू उत्पाद में बढ़ोतरी दर्ज हो सके।
इस अवसर पर निचार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल नेगी, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बीर सिंह नेगी, राज्य सेवा दल की उपाध्यक्षा तारा मुय्यान, मीडिया प्रभारी मनोज नेगी सहित कांग्रेस पार्टी के नवनिर्वाचित पंचायत जन प्रतिनिधि, पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?




