लिंग आधारित भेदभाव को केवल शिक्षा से ही किया जा सकता पूर्णतया समाप्त :  राहुल जैन

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान एक ज़मीनी स्तर पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया गया एक राष्ट्रीय अभियान

Dec 15, 2025 - 19:25
 0  15
लिंग आधारित भेदभाव को केवल शिक्षा से ही किया जा सकता पूर्णतया समाप्त :  राहुल जैन
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित

यंगवार्ता न्यूज़ -  सोलन    15-12-2025

अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने कहा कि नई चेतना 4.0 राष्ट्रीय लैंगिक अभियान एक ज़मीनी स्तर पर लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया गया एक राष्ट्रीय अभियान है। इसमें स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

राहुल जैन ने कहा कि यह अभियान समाज में लैंगिक असमानता को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं का सुरक्षित आवागमन और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे अथक प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। 

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार ज़िला प्रशासन यह सुनिश्चित बना रहा है कि ज़िला में महिलाएं अपने अधिकारों एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि हमें महिलाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा, महिलाएं जितनी ज्यादा शिक्षित होगी सामाजिक असमानता उतनी कम होगी। 

उन्होंने कहा कि शिक्षित महिला ही लैंगिक हिंसा को रोकने में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने कहा कि लिंग आधारित भेदभाव को केवल शिक्षा से ही पूर्णतया समाप्त किया जा सकता है। 

शिविर के दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ. शालिनी पुरी ने स्वास्थ्य संबंधी तथा ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण के उप प्रमुख एस.एल. कश्यप ने विधिक प्राधिकरण के सौजन्य से महिलाओं के कल्याण के लिए कार्यान्वित की जा रही योजनाओं, घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 और महिलाओं के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। 

समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी कविता गौतम ने बेटी है अनमोल योजना तथा बाल विवाह मुक्त अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
शिविर के दौरान स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लैंगिक अभियान के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।

खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा लैंगिक अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने शिविर में भाग लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow