संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन ने ब्रांच सिरमौरिताल में पहला रक्तदान शिविर आयोजित
सिरमौरिताल संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन द्वारा सिरमौरिताल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया
यंगवार्ता न्यूज़ - सिरमौर 15-03-2026
सिरमौरिताल संत निरंकारी चैरिटेबल फ़ाउंडेशन द्वारा सिरमौरिताल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया गया। इस कैम्प का उद्घाटन माननीय सुख राम चौधरी जी पुर्व ऊर्जा मंत्री हिमाचल सरकार एवं वर्तमान विधायक महोदय पांवटा साहिब ने किया।
इस अवसर पर निरंकारी मिशन हमेशा समाज कल्याण के कार्य करते रहते है जैसे कि स्वच्छता अभियान जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण के कार्य करते रहते है जिनमें आने का सौभाग्य मुझे भी मिलता रहता है विशेषकर निरंकारी मिशन में बच्चों और नौजवानों को ऐसे संस्कार दिए जाते है जिस से विश्व शांति और प्यार की भावनाएं मनो में पैदा होती है जो समाज के उत्थान में बहुत सहायक होती है।
पांवटा साहिब से आए हुए ब्रांच के मुखी श्री सियाराम ने बताया कि निरंकारी मिशन द्वारा 1986 से लगातार रक्त दान शिविरों की लगभग 8,645 शिविरों के माध्यम से 14,05,177 यूनिट रक्त एकत्रित किया जा चुका है जिसके लिए सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के द्वारा निरंतर प्रेरणा व आशीर्वाद ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए उत्साह भरते रहते है।
इसी बीच पांवटा विकास मंच के अध्यक्ष ज्ञान चन्द चौहान ने भी अपने विचारों में निरंकारी मिशन के स्वयं सेवियों के प्रयासों की सराहना की। साथ ही ब्रांच सिरमौरिताल के मुखी खत्री राम ने सभी अतिथियों व रक्त दाताओं का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने यह नारा दिया की “ रक्त नालियों में नहीं मानव की नाड़ियों में बहे," इस शिविर में डॉ वाईएस परमार मैडिकल कॉलेज, नाहन के डॉक्टरों की टीम ने भाग लिया तथा 100 यूनिट रक्त शिविर से जुटाया। इस अवसर पर स्थानीय खत्री राम ने सभी का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?



