स्वछता ही स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का मूल मंत्र : राजकुमार ठाकुर
स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में नगर पंचायत राजगढ़ द्वारा आइए एक साथ मिलकर एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक घंटे तक श्रमदान करें अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व एसडीम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने किया
![स्वछता ही स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का मूल मंत्र : राजकुमार ठाकुर](https://youngvarta.com/uploads/images/202310/image_870x_65194807cb875.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़ 01-10-2023
स्वच्छता ही सेवा के तहत श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत जिला सिरमौर के राजगढ़ शहर में नगर पंचायत राजगढ़ द्वारा आइए एक साथ मिलकर एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे से एक घंटे तक श्रमदान करें अभियान चलाया गया जिसका नेतृत्व एसडीम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस 2 अक्टूबर 2023 के उपलक्ष्य में एक अक्टूबर को पूरे देश में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि साफ-सफाई एक अच्छी आदत है, स्वच्छ पर्यावरण और आदर्श जीवन शैली के लिये हर एक व्यक्ति को यह आदत बनानी चाहिये। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मानसिकता का विकास होता है इसी के मद्देनजर देश में स्वच्छता की आवश्यकता को देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियान शुरु किया।
हम सब के स्वस्थ जीवन के लिये इस अभियान में हमें कंधे से कन्धा मिलाकर भाग लेना चाहिये। उन्होंने कहा कि हम सभी को खुद को घर, अपने आसपास, समाज व शहर आदि को रोज स्वच्छ रखने की जरुरत है तथा स्वछता ही स्वस्थ और शांतिपूर्ण जीवन का मूल मंत्र है।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में राजपत्रित कर्मचारी महासंघ राजगढ़ के कर्मचारियों के अलावा विभिन्न स्कूलों के बच्चों जिनमें एसवीएन पब्लिक स्कूल, डीएवी, दस्सन पब्लिक स्कूल व गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजगढ़ के बच्चों व अध्यापकों ने राजगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई कर श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया।
इसके अलावा एक्स सर्विसमैन, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लिया।इस मौके पर नगर पंचायत पार्षद सुमन व रंजीत, हरिओम गौशाला के संस्थापक कपिल, नगर पंचायत सचिव अभिनव शर्मा, सुपरवाइजर रामेश्वर शर्मा सहित स्थानीय लोगों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)