सीएम सुक्खू ने रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सुबह रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे

Oct 1, 2023 - 14:33
 0  6
सीएम सुक्खू ने रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     01-10-2023

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सुबह रेड रन मैराथन को हरी झंडी दिखाई. इस दौरान उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एड्स कंट्रोल के लिए समिति बेहतरीन काम कर रही है। 

हिमाचल प्रदेश के करीब 75 लाख जनसंख्या में अनुमानित 7100 एड्स के मामले हैं. इनमें 5300 मामले कंफर्म है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ समय में एड्स को लेकर जागरूकता बढ़ी है.  लोग पहले एड्स की बीमारी के बारे में जिक्र करने में डर महसूस करते थे, लेकिन अब जागरूकता बढ़ाने के बाद लोग इस बीमारी की बात करने लगे हैं। 

उन्होंने कहा कि समय पर यदि इस बीमारी का पता चल जाए, तो मरीज का इलाज करने में आसानी होती है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एड्स कंट्रोल के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने के लिए समिति की भी तारीफ की। 

वहीं हिमाचल प्रदेश में आई आपदा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से विशेष राहत पैकेज जारी करने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रभावितों तक राहत पहुंचने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस विशेष पैकेज में कहां किस तरह कट लगाया जाना है, इस पर भी उनका पूरा ध्यान है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow